बुधवार, 31 अक्तूबर 2007

भारत और अमरीकी सन्स्क्रुती


भारत के रहने वाले हमेशा कहते है कि भारतीय सन्स्क्रुती सबसे सर्वश्रेष्ठ है। हमारी सन्स्क्रुती शायद जग के सबसे पुराने सन्स्क्रुतीयों में से हो लेकिन क्या इसका मतलब यह है कि हम और सभी सन्स्क्रुतीयो को तुच्छ माने?

भारत के कैई लोग कहते है कि अमरीकी लोग उनकल्चर्ड है पर यह बात मुझे बहुत गलत लगती है। हमे लोगों के सन्स्क्रुतीक इतिहास को नही देखना चाहिये । भारत देश सदियों से इस जग में है। अमरीका की खोज ही 15वी सदी में हुई थी। यह देश में लोग केवल सिर्फ़ 500 साल से रह रहे हैं। इसी कारण उन्हें खुद की सन्स्क्रुती बना ने का समाय ही नही मिला है।

भारत के इतिहास के कयी हिस्से जैसे की महाभारत , रामायण वगैरे हमारे सन्स्क्रुती की बुनियाद को और मजबूत बनाते है।

ऐसे महायुध और और आदर्श कहानियॉ अमरीका में अब तक उतनी नही घडी है । और फ़िर अमरीका में तो जग के हर कोने से लोग रहने के लिये आते हैं। इसी कारण उनकी स्वयं की सन्स्क्रुती नही बन सकती है क्योंकि हर व्यक्ति खुद के देश के सोच विचार लेकर अमरीका आता है।

यह सिर्फ़ मेरी सोच है । मैं किस्सी भी सन्स्क्रुती को दूसरे से महान नही मानता हूँ । हर किसी की खुद कि एक जगह होती है।

-शमिन असयकर

कोई टिप्पणी नहीं: