बुधवार, 3 अक्तूबर 2007

महाराष्ट्र

महाराष्ट्र भारत का तीसरा सबसे बडा प्रान्त है और आबादी के हिसाब से दुसरा सबसे बडा। गुजरात, छत्तिसगड, आन्ध्र प्रदेश, गोवा, कर्नाटका और मध्य प्रदेश महाराष्ट्र के किनारों पर हैं। महाराष्ट्र के पश्चिमी किनारे पर अरबी समुद्र स्थित है। महाराष्ट्र का पुन्जी शहर मुंबई है जो पूरे भारत में सबसे अधिक आबादी के लिये जाना जाता है।
सातवी सदी में चीनी यात्रि ह्यू त्सान्ग के पुस्तकों में महाराष्ट्र का नाम प्रसिद्ध हुआ। शिवाजी राजे भोसले कि वजह से महाराष्ट्र्ण लोग मोगल लोगों के विरुद्ध आये। शिवाजी ने एक बहुत ही अच्छि सेना तयार की थी। महाराष्ट्र कि मुख्य भाषा मराठी है। रायगड, प्रतापगड और सिन्धुदुर्ग जैसे मराठी राज के कई सारे फ़ोर्ट पूरे महाराष्ट्र में पाये जाते है।
विश्वप्रसिद्ध इन्डियन फ़िल्म इन्डस्ट्री महाराष्ट्र में पायी जाती है। मराठी फ़िल्में, नाट्क और गाने भी बहुत प्रसिद्ध हैं। महाराष्ट्र में खाना भी बहुत अच्छा मिलता है- पूरण पोळी, बाकरवडी, वडा पाव, पाव भाजी, पिट्ल भाकर और वरण चावल थोडी जानीमानी खाने कि वस्तु गिनी जाती है।महाराष्ट्र की औरतें ज्यादातर साडीया पहनती है और यहा के मर्द शर्ट और पैन्ट पहनते हैं। दिवाली, गुडी-पाड्वा, गणेशोत्सव, रन्ग्पन्चमी और गोकुलष्टमी कोय जानेमाने त्योहारों में गिने जाते हैं। परन्तु महाराष्ट्र में गणेशोत्सव सबसे बडा त्यौहार है।
-ॠषित दवे

कोई टिप्पणी नहीं: