बुधवार, 31 अक्तूबर 2007

मेघालय

भारत के उत्तर पूर्व में मेघालय एक राज्य है। मेघालय की ऐरिया लगभग 22,500 स्क्वेर किलोमीटर है। यहाँ की जनसँख्या 2,175,000 है साल 2000 के हिसाब से। मेघालय के अत्तर में आसाम है और दोनों के बिच में ब्रम्हपुत्र नदी बहती है। मेघालय के दक्षिण में बान्ग्लादेश है। मेघालय की राज्धानी शिलॉन्ग है। शिलॉन्ग बहुत ही खूबसुरत शहर है और उसकी जनसन्ख्या 260000 है। मेघालय तो पहले आसाम राज्य का हिस्सा था और 1972 में एक स्वातन्त्रिक प्रदेश बन गया।
मेघालय की जलवायु काफ़ी माध्य्मिक है यानि गरमी और ठंडी के बीच में है । यहा बारिश बहुत गिरती है और इधर वार्षिक वर्षा 1200 से.मी. तक होती है जिसके कारण यह राज्य देश का सबसे "गीला" राज्य कहा जाता है । चेरापुंजी, जो राजधानी शिलांग से दक्षिण है, ने एक कैलेंडर महीने में भारत देश में सबसे ज्यादा बारिश का विश्व कीर्तिमान स्थापित किया है । जबकि इसी शहर के पास के गांव मावसिनराम के नाम पूरे साल में सबसे ज्यादा बारिश का रिकॉर्ड दर्ज़ है । राज्य की पहाड़ियां उतनी ऊँची नही हैं । शिलांग पहाड, जिसकी उचाई 1965 मीटर है, सर्वोच्च पहाड है ।
घने जंगल तथा बांग्लादेश की सीमा पर अवस्थित होने के कारण यह एक अच्छा हाय्डिन्ग स्पॉट बन जाता है गुंडो के लिये।
-ॠषित दवे

कोई टिप्पणी नहीं: