बुधवार, 3 अक्तूबर 2007

महाराष्ट्र पर्यटन

महाराष्ट्र पर्यटन
भारत देश में महाराष्ट्र सबसे इन्डस्ट्रलाईस्ड प्रान्त है। मुंबई, पुणे, औरन्गाबाद, नागपुर और नाशिक महाराष्ट्र के बडे शहरों में आते हैं। यहा के लोगों की मात्रभाषा मराठी है और यहा के लोगों को महाराष्ट्र्ण बुलाया जाता है। पहाडी शहरों में महाबळेश्वर और माथेरान काफ़ी प्रसिद्ध है। छुट्टियों के वक्त तो इन शहरों में बहुत ही भीड होती है पर मौसम भी बहुत सुहाना होता है।
धार्मिक शहरों में नाशिक के काफ़ी नज़दीक शिर्डी शहर है। इस शहर का साई बाबा का मन्दिर बहुत ही प्रसिद्ध है। इसी तरह मुंबई का महालक्ष्मी मन्दिर और पुणे के दगडूशेठ गणपति मन्दिर बहुत हि अधिक विख्यात है।
मुंबई तो पूर्वी न्यू यॉर्क के नाम से विख्यात है। मुंबई में चोव्पाटी, गेटवे ऑफ़ इन्डीया , प्रिन्स वेल्स म्युज़ियम, एलेफ़न्टा केव्स और मढ आईलन्ड बहुत ही प्रसिद्ध है।
पुणे तो महाराष्ट्र का सान्स्क्रुतिक प्रधान माना जाता है। शनिवारवाडा, लाल महल, सिन्हगड जैसे ऐतिहासिक जगह काफ़ी प्रतिस्थित है। पुणे का आई:टी पार्क और लक्ष्मी रोड काफ़ी जाना माना है।
औरन्गाबाद शहर महाराष्ट्र के मध्य भाग में स्थित है। यहा के अजन्ता-एल्लोरा केव्स विश्व्प्रसिद्ध हैं। इन गुहाओं में लॉर्ड बुद्धा के तक्षण बनाये गये हैं।
नागपुर एक बहुत ही सुन्दर शहर है और यहा के सन्त्रे पूरी दुनिया में जाने माने हैं।
नाशिक एक काफ़ी सुन्दर शहर है और यहा का मौसम सुहाना है। नाशिक के कालाराम और दुसरे मन्दिर विख्यात है और लोग इधर गोदावरी नदी में डुबकी मारना पवित्र समझते हैं।
-ॠषित दवे

कोई टिप्पणी नहीं: